Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: सरयू पुल पर पक्की दीवाल बनाकर अनिश्चितकाल के लिए यातायात बन्द

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। सरयू पुल के अप्रोच का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद पुल के आगे व पीछे पक्की दीवाल बनाकर अनिश्चितकाल के लिए यातायात बन्द कर दिया गया है। लखनऊ हाइवे पर स्थित सरयू पुल के अप्रोच के नीचे की दीवार ढहने से एक लाख यात्रियों व करीब दो हजार से अधिक वाहनों के सामने आवागमन की समस्या उतपन्न हो गई है। शनिवार की सुबह 9 बजे से लोगों को 25 से 30 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करके जिला मुख्यालय से लखनऊ तक आना जाना पड़ता है। जनता की समस्या व दुर्घटना से बचाव के लिये लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गोपाल पत्रलेख,अवर अभियंता  रामनिवास व मुकेश प्रजापति विभाग के कर्मचारियों के साथ रविवार की सुबह 7 बजे पुल पर पहुंच गये। अधिकारियों ने ईंट, सीमेंट व मौरंग मंगाकर दो राजगीर मिस्त्री व 6 श्रमिकों को लगाकर अप्रोच के पास पुल पर दीवार बनवाने का कार्य शुरू करा दिये। अधिकारियों ने बताया कि अप्रोच धंसने व दीवार टूटने से पुल पर चौपहिया वाहन का आवागमन बन्द कर दिया गया। जिससे शनिवार की सुबह से यात्रियों को 25 से 30 किलोमीटर अधिक चल कर मुख्यालय तक पहुंचना पड़ता है। अधिकारियों ने बताया कि सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों से वार्ता हुई है, सोमवार को आने को बोले हैं। अप्रोच मरम्मत या फिर अन्य कार्य तकनीकी जांच के बाद ही  होगी। इससे यह बता पाना मुश्किल है। कि आवागमन कब बहाल होगा। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता श्री पत्रलेख उच्चाधिकारियों को स्थित से अवगत कराने प्रदेश मुख्यालय गये हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे