Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है करनैलगंज

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगर में श्रीगणेश महोत्सव की धूम है। गणपति बप्पा के भजन व जयकारे गूंज रहे हैं। नगर के गुड़ाही बाजार में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना व भव्य पूजन, श्रृंगार दर्शन व भजन कीर्तन चल रहा है।


इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से नगर गुंजायमान हो गया। हालांकि इस वर्ष कोरोना महामारी के दृष्टिगत गणेश महोत्सव का पर्व बहुत ही सादगी के साथ मनाया जा रहा है। कोई भी सांस्कृतिक कार्यक्रम  का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

जबकि पिछले कई वर्षों से गुड़ाही बाजार में गणेश चतुर्थी पर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता था। दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते भींड़ न जुटने पाए इस वजह से कोई भी बड़ा प्रोग्राम नहीं हो पा रहा है। यह प्रतिमा शुक्रवार को श्रीराम लीला भवन में विराजे गजानन की महाआरती के बाद स्थापित की गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रतिदिन आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अनवरत चलेगा। अनंत चतुदर्शी को सरयू तट पर महाआरती व मूर्ति विसर्जन के साथ समाप्त होगा। भगवान गणेश के दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। जहां कोरोना महामारी के मद्देनजर कोविड नियमों का पालन करते हुए दर्शन में लोगों को शामिल किया जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे