Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar मेंहदावल नगर आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव का हुआ भव्य स्वागत





अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब ने किया माल्यार्पण
आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव का सोमवार को मेंहदावल नगर में प्रथम आगमन हुआ। जिसके बाद से नगर भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि चौधरी औरंगजेब द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को गले मिलकर बधाई दिया गया। सोमवार को मेंहदावल नगर के अस्पताल चौराहे पर जिलाध्यक्ष का स्वागत करने के लिए दर्जनो भाजपा नेता शामिल रहे।। जिसमे वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी औरंगजेब द्वारा भी स्वागत कार्यक्रम में शिरकत किया गया।
स्वागत के बाद जिलाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री स्व0 चंद्रशेखर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लोग आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। जिससे कि आगामी आम चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बने। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा चौधरी औरंगजेब, मंडल अध्यक्ष पश्चिमी हरिशंकर निषाद, अविनाश सिंह उर्फ बुलबुल सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, राजेश सिंह, शक्तिमणि त्रिपाठी, परमात्मा सिंह, अत्रिमुनी राय, कैलाश त्रिपाठी, रामकृष्ण कांदू, अनुराग त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी, खुनखुन पांडेय, अनूप सिंह, दिवाकर सिंह, सुनील गुप्ता, संजय वर्मा, सौरभ सिंह आईटी सेल, प्रशांत श्रीवास्तव, शिवजी शुक्ला, अतुल सिंह, इन्द्रसेन सिंह आदि अनेको भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे