Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कनक महल मंदिर में हुवा डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सैकड़ों महिलाओं ने उत्साह के साथ किया प्रतिभाग

देवी माँ के गानों व भक्ति मय भजनो पर किये प्रतिभाग

 अयोध्या(वासुदेव यादव) सिद्धपीठ कनक महल में अयोध्या डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ चित्रगुप्त मंदिर अयोध्या के अध्यक्ष सतीश चंद्र सहाय ने माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस आयोजन में सैकड़ों महिलाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी / बड़े भाई विकास श्रीवास्तव ने किया।


अयोध्या डांडिया महोत्सव की संयोजक पल्लवी श्रीवास्तव शिप्रा श्रीवास्तव तथा रेनू श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने देवी गीतों पर एक से बढ़कर एक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं ने नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना भी कीं।


इस दौरान देवी मां को प्रसन्न करने के लिए भक्ति गीतों की धुन पर महिलाओं ने डांडिया नृत्य की सुंदर प्रस्तुति की और कहा कि नवरात्र के नौ दिन में मां को प्रसन्न करने के उपायों में से नृत्य भी एक माध्यम है।


नृत्य को भी साधना का मार्ग बताया गया है। गरबा नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए देश भर में इसका आयोजन किया जाता है। कहा कि जब देश भर में मां को प्रसन्न करने के लिए डांडिया रास का आयोजन होता है तो फिर हम सखियां क्यूं पीछे रहें। इस दौरान डांडिया महोत्सव में प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुज्ञत करने वाली 3 महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रुप से कुमकुम पूनम देवी महिमा देवी गुड़िया देवी संजीव वर्मा रेनू पुष्पा पवन श्रीवास्तव सहित आदि उपस्थित रही।

वृद्धा आश्रम के भी महिला व पुरुष को किया गया कार्यक्रम में शामिल


अयोध्या डांडिया महोत्सव में खास बात यह भी रही कि डांडिया महोत्सव में वृद्ध आश्रम के महिला एवं पुरुष बुजुर्गों को बुलाकर कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम के उपरांत उन्हें भोजन भी कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे