Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती:कैच द रेन जल सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत लोगों को किया गया जागरूक



सुनील उपाध्याय

बस्ती।जिले मे युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नेहरू युवा केंद्र बस्ती जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अरुण कुमार जल संरक्षण को लेकर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


  इस मौके पर जल संरक्षण की थीम 'कैच द रेन वेयर इट फाल्स, व्हेन इट फाल्स' का शुभारंभ किया गया।  इसी क्रम में विकासखंड कप्तानगंज के कप्तानगंज चौराहे, कौड़ी कौड़ी कोल, बराहटा आदि जगहों पर जल संरक्षण, नारेबाजी, पोस्टर लगाकर तथा शपथ दिलाकर निरंतर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। 


अनुराग यादव ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को पानी की हर एक बूंद का संचय करना, कैच द रेन अभियान को बढ़ावा देना, पानी को एक अनमोल संपदा समझना, पानी को अनावश्यक व्यर्थ न करना आदि के तरीके सिखाए जाएंगे। 


जल संरक्षण के लिए जागरूकता के माध्यम से इसे लोगों को प्रेरित कर इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। यह ब्लॉक-स्तरीय जल संरक्षण योजनाओं के माध्यम से गांवों और शहरों में क्रांति लाने के लिए किया गया एक सक्रिय प्रयास है। 


इस कार्य में पालोद ग्राम के युवा मंडल ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें नितीश चौधरी, अमरेश चौधरी, प्रेम चौधरी, संदीप, मुकेश चौधरी श्लोक आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे