Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज के रामलीला में फांसी नाटक का होगा सजीव मंचन, जलेगा रावण

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज की रामलीला में फांसी नाटक का सजीव मंचन व दशहरे के दिन 40 फिट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। जिसकी सभी तैयारियां कमेटी द्वारा पूरी की जा चुकी हैं। कमेटी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश मिश्रा ने बताया कि करनैलगंज की ऐतिहासिक प्रसिद्ध रामलीला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रामलीला का सजीव मंचन किया जा रहा है। श्रीराम लीला का मंचन श्रीराम लीला मैदान में शुक्रवार दशहरे तक चलेगी। उसके बाद कि लीला बाजार के अलग अलग स्थानों पर किया जाएगा। गुरुवार को इस रामलीला में वर्षों से चले आ रहे हैं फांसी नाटक का सजीव मंचन होगा। जिसे देखने के लिए दूरदराज जिलों के हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उस दिन अहिरावण वध, नरान्तक वध की लीला के साथ फांसी नाटक का सजीव मंचन किया जाता है। शुक्रवार को रावण वध दशहरा में करीब 40 फीट ऊंचे रावण व भगवान राम का पुष्पक विमान से मैदान में युद्ध के बाद रावण के वध की लीला का मंचन होगा। दशहरे में 40 फुट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया जाता है। दशहरे की लीला के समाप्ति के बाद विभीषण राज्याभिषेक की लीला नगर के गुडाही बाजार में श्री रामलीला भवन में आयोजित होगी। उसके बाद गाड़ी बाजार में भरत मिलाप, मूर्ति स्वागत, लाग प्रदर्शन, श्री राम राज्याभिषेक, सीता बनवास, लव कुश वीरता की लीला के साथ राम लीला का समापन किया जाएगा। इस रामलीला में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं और श्री राम लीला का आनंद उठाते हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे