Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज में सपा के विजय चौपाल में निशाने पर रही भाजपा

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम गौरासिंहना पुर में सोमवार को समाजवादी पार्टी की विजय चौपाल आयोजित की गई। 


जिसकी अध्यक्षता जगपाल सिंह व संचालन हेमंत कुमार सिंह ने किया। चौपाल को सम्बोधित करते हुये पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोड़ पर विफल है। 


प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, दबंगई, चोरी, डकैती, लूट, हत्या आम हो गई है। महिलाएं व व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है।


 पुलिस निरंकुश होकर मनमानी तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने सपा सरकार के समय की याद दिलाते हुये कहा। कि क्षेत्र में मात्यसिकी शोध संस्थान, कृषि महा विद्यालय, पालीटेक्निक आदि के निर्माण सहित अन्य कराये गये विकास कार्यों को विस्तार से गिनाया। 


उन्होंने कहा कि सपा सरकार आते ही सभी अवैध कार्यों पर अपने आप अंकुश लग जायेगा। विनय शंकर दूबे, दीपक कुमार पाठक, बालवा सिंह, बड़कऊ सिंह आदि लोगों ने चौपाल को सम्बोधित करते हुये अपने विचार रखे। 


कामेश प्रताप सिंह, रमेश निषाद, मुन्ना शुक्ला, आशुतोष प्रताप सिंह, चंद्रेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे