Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिलाओं की सक्रियता से राजनीति में आएगा बदलाव:रमा कश्यप

 

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

गोंडा 20 अक्टूबर। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रमा कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दिए जाने की घोषणा से निश्चय ही राजनीति में एक नया बदलाव आएगा और समाज में महिलाओं को सम्मानजनक स्थिति प्राप्त होगी।


 सुश्री कश्यप ने बुधवार को राजा मोहल्ला स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित महिला कांग्रेस की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के वर्तमान नफरत असमानता और इस महिलाओं के विरुद्ध हिंसा शोषण की राजनीति को खत्म करने  का जो संकल्प लिया है उसका भविष्य में सुखद परिणाम निकलेंगे। 


उन्होंने कहा कि अन्याय व शोषण से पीड़ित महिलाएं प्रियंका गांधी से प्रेरणा लेकर अन्याय से मुक्ति के लिए कांग्रेस के संघर्ष में सहयोग करें। 


बैठक को अन्य महिला पदाधिकारियों ने  संबोधित करते हुए संकल्प व्यक्त किया के जनपद में महिला कांग्रेस का संगठन मजबूत है। महिला कार्यकर्ता पार्टी के निर्देश पर किसी भी विधानसभा क्षेत्र मैं सत्तारूढ़ पार्टी के प्रत्याशियों को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। 


इस मौके पर सरोज मौर्य ने नीलम पाठक  पुष्पा  प्रतिमा दुबे  सोफिया बानो  व अनुष्का वर्मा  मौजूद रहीं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे