Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भाजपा के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे उत्पीड़न, सांगीपुर ब्लॉक में हुई घटना पर होगी कड़ी कार्यवाही :हरिओम

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संग सांसद, जिलाध्यक्ष, व जिला प्रभारी की हुई बैठक, बनी रणनीति 

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़।विगत दिनों रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के सांगीपुर ब्लॉक में हुई घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व घटना को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया है। जिले के भाजपा सांसद के साथ हुई घटना पर दु:ख  करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने कहा है कि घटना में शामिल कोई भी कार्यवाही से बचेगा नहीं।


 उक्त मामले की जानकारी हेतु भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसद संगम लाल गुप्ता और जिले के प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी तथा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र को बुलाकर घटना की पूर्ण जानकारी हासिल किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संग जिले के सांसद संगम लाल गुप्ता व जिलाध्यक्ष हरि ओम मिश्र तथा प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी के साथ घंटो चली बैठक में रणनीति पर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष हरि ओम मिश्र ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता रामपुर खास से 40 साल का शासन उखाड़ने का पूरा मन बना चुके है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अब उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा।


 भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का हो रहा उत्पीड़न अब बंद होगा,उत्पीड़न करने वाला चाहे जितना भी शक्तिशाली हो वह कानून के चंगुल से अब बच नहीं सकता। नागेंद्र रघुवंशी जिला प्रभारी भाजपा में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार में अपराधियों और गुंडों की जगह जेल है। ऐसे लोगों को कानून के शिकंजे से कोई नहीं बचा सकता है। गुंडागर्दी के बल पर लगातार कब्जा जमाने वाले लोगों का कब्जा भी पार्टी के कार्यकर्ता उखाड़ फेंकेंगे। सांसद व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सांगीपुर में घटित घटना पर शीघ्र कार्रवाई होगी। 


भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ भी बैठक में पट्टी और रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के साथ सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र पर भी आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और रणनीति तैयार कर दिशा निर्देश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे