Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में तृप्ति मिश्रा का हुआ चयन, खिलाड़ियों में हर्ष

एस के शुक्ला

प्रतापगढ़।  झारखंड के सिमडेगा में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित 11वीं जूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप 2021 के लिए अनवर हॉकी सोसाइटी की होनहार खिलाडी तृप्ति मिश्रा का चयन उत्तर प्रदेश की टीम से हुआ। 


तृप्ति के चयन पर लोगों व परिजनों तथा सोसाइटी के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बेटी को शुभकामनाएं दी हैं। 


अनवर हॉकी सोसाइटी के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हॉकी ख़िलाडी अनवर खान ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हॉकी इंडिया द्वारा इस तरह के आयोजन से देश भर से प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही हैं और निश्चित ही भारत मे एक बार फिर से हॉकी का भविष्य उज्ज्वल दिखाई दे रहा है । 


उन्होंने उत्तर प्रदेश खेल निदेशक एवं सचिव हॉकी इंडिया डॉ आर पी सिंह, चयनकर्ताओं एवं ज़िला हॉकी एसोसिएशन के सचिव शमीम उल्ला के प्रति आभार प्रकट किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे