Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:भाजपा महिला मोर्चा की नगर एवं ग्रामीण मण्डल की संयुक्त बैठक संपन्न

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज के विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की नगर एवं ग्रामीण मण्डल की संयुक्त बैठक हुई। 


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीना राय रहीं। महिला मोर्चा की सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकत्रियों का परिचय व बैठक के बाद संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं आयामों की जानकारी जिलाध्यक्ष द्वारा दी गई। 


इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री नीलम मिश्रा, नगर मण्डल अध्यक्ष आशीष सोनी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र दीक्षित, श्याम किशोर मिश्रा, श्रीराम सोनी, लक्ष्मी नारायण खेतान, शारदा देवी पाण्डेय, पूनम मिश्रा, आलोक वैश्य, मधू वर्मा, प्रिया सिंह, अनूप मिश्रा, प्रहलाद, माता प्रसाद, दिनेश गोस्वामी, उषा देवी, पूनम देवी, चम्पा गोस्वामी एवं सैकड़ों महिला कार्यकत्री उपस्थित थी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे