Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant kabir nagar :सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा




तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ हजूम
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल ने किया सहभाग
आलोक कुमार बर्नवाल
संतकबीरनगर...सेवा सप्ताह के अंतर्गत मेंहदावल नगर में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा मेहदावल नरसिंह गढ़ी मंदिर से चलकर नगर के अंजहिया बाजार, अव्वल केवटलिया, ठाकुर द्वारा सोनबरसा मोहल्लों से होते हुए रोडवेज पर यात्रा का समापन हुआ। इसमें युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित सभी भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया यह तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव की अगुवाई में निकला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने बताया की तिरंगा यात्रा का उद्देश्य को बताते हुए कहा कि जहाँ पर लोग अपने जन्मदिन पर लोग केक काटते है खुशियां मनाते है वही प्रधानमंत्री की सोच है कि अपने जन्मदिन को लोग सेवा सप्ताह के रूप में मनाए और इस अवसर पर गरीब, किसान , बेरोजगार आदि की सेवा करेंगे। इस सोच के साथ ही भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप मनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके रूप में हमारे द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया है। इसके साथ ही 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य हर दरिद्र नारायण का सेवा करना है। इसी सोच को हम लोग आज तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इसतरह से अनेको बातों को उनके द्वारा बताया गया। इस तिरंगा यात्रा में सहभाग करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल ने बताया तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगो मे प्रेम भावना को बनाये रखना है। जिससे भारत के लोगो मे प्रेम भावना का विकास करना है। प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास को ऊँचाई देने का एकमात्र लक्ष्य है। जिसे हम सब भारत के लोग मिलकर भारत को उच्च स्थान पर ले जाएंगे। इसतरह से अनेको बातो को कहा गया। आज के तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोतीलाल जायसवाल, अशोक साहू, बलदाउ वर्मा, उमेश कान्दू, विनोद यादव, विजय प्रताप सिंह, सुभाष सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, कन्हैया वर्मा, मनीष अग्रहरि, मदन नारायण सिंह, पंकज जायसवाल, गणेश वर्मा, अखिलेश देववंशी, संजीव राय, कैलाश त्रिपाठी, हैप्पी राय, अमित श्रीवास्तव, सत्यपाल पाल, गणेश पांडेय, विकास अग्रहरि, वेदप्रकाश सिंह,राममूरत वर्मा, दिवाकर सिंह, शक्तिमणि त्रिपाठी, आशीष सिंह, हरिशंकर साहनी, हरिकेश त्रिपाठी, सुरेंद्र निषाद, शिवप्रताप सिंह, रवि सिंह, विंध्याचल सिंह, प्रशान्त श्रीवास्तव, चौधरी औरंगजेब, विश्वराज सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे