Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:रुदापुर मन्दिर में दीपाली पर्व पर ग्यारह सौ दीप प्रज्वल्लित किये गए

 

बी पी त्रिपाठी/प्रदीप शुक्ला

गोण्डा मुख्यालय से उत्तर में लगभग 22 किलो मीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत रुदापुर में सिद्ध हनुमान गढ़ी है।


जो लगभग तीन सौ वर्ष पुरानी मानी जाती है, मान्यताओं के अनुसार जिसका अयोध्या से काफी गहरा संबंध रहा है।

वीडियो


विगत दो वर्षों से यहाँ पर दीपावली के पावन अवसर पर अयोध्या की भांति दीपोत्सव मनाया जाता है जिसमे समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों ने विधि पूर्वक एक साथ 1100 दीप प्रज्वलित कर एक, दूसरे को दीपावली पर्व की बधाई दी है।


इस कार्यक्रम में मंशा राम, जिलाजीत, बाबा बलराम दास, बृजेश वर्मा, अनिल गौतम, रूपेंद्र गौतम, राममूर्ति वर्मा, पवन, विकास, अलोक, शंकर, सुरजीत, आशीष, शिवानंद, आनंद गुप्ता, दीपू, अमित, बंशीलाल सोनकर, राम फूल, लाला राम,श्रवण मौर्या, अनिल, दीपक, आनंद, प्रमोद, दिनेश, अनिल सहित  बड़े, बुजर्ग, महिलाएं, बच्चों के साथ समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।


दीपावली के इस पावन पर्व पर थाना धानेपुर में भी थानाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय की अगुवाई में महिला कांस्टेबलों द्वारा ग्यारह सौ दिए जला कर थाना परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे