Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परसपुर:भाभी ने देवर के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा

बी पी त्रिपाठी

गोण्डा । स्थानीय तहसील अन्तर्गत परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरदिहा सपौर निवासिनी महिला की तहरीर पर पुलिस ने देवर के विरुद्ध मारपीट मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है।                                                                                 


 प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला थाना क्षेत्र परसपुर के हरदिहा सपौर के मजरा रघ्घूपुरवा का है, यहां की निवासिनी सुमन ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घरेलू विवाद को लेकर मंगलवार को उसके देवर ने उसे गाली गलौज देते हुये मुक्का थप्पड़ से मारने लगे।



हल्ला गुहार सुनकर बीच बचाव कराने दौड़ी पीड़िता की पुत्री लक्ष्मी को भी विपक्षी ने मारा पीटा। गांव के लोगों ने पहुंचकर बीच बचाव कराया।



 पुलिस ने महिला की तहरीर पर मैनबहादुर लोनिया पुत्र मुंशीलाल निवासी रघ्घूपुरवा हरदिहा सपौर के विरुद्ध मारपीट की धारा 323/504 के तहत मुकदमा पंजीकृत दर्ज किया है।



 उक्त संबंध में इस प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के तहरीर पर उसके देवर के विरुद्ध मारपीट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे