Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज: धर्म रक्षा सेतु के कार्यकर्ताओं का बेसहारा गायों व गोवंशों को ठंड से राहत दिलाने का कार्य शुरू

रजनीश/ ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। धर्म रक्षा सेतु के कार्यकर्ताओं ने बेसहारा गायों व गोवंशों को ठंड से राहत दिलाने के लिए उन्हें टाट पहनाने का कार्य शुरू किया है। जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।



 नगर के नवयुवकों ने लगभग एक माह पूर्व धर्म रक्षा सेतु संगठन बनाकर लोगों को अपने धर्म के प्रति जागरूक करने के लिए उनके घरों और दुकानों पर भगवा ध्वज लगाने कार्य प्रारम्भ किया था।



 इस कार्य में नगर के लोगों ने उनका भरपूर सहयोग किया। इन्हीं कार्यकर्ताओं ने अब बेसहारा घूम रही गायों व गोवंशों को ठंड से राहत दिलाने के लिए उन्हें टाट पहनाने का कार्य शुरू किया है।


 बीती रात धर्म रक्षा सेतु के कार्यकर्ताओं द्वारा आयुष सोनी और विशाल कौशल के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन गायों को पहले ब्रेड खिलाया गया, उसके पश्चात उन्हें टाट पहनाया गया।


 इस मौके पर हर्ष सोनी, साहिल सोनी, ओम सोनी, अंकित जायसवाल, शशांक वर्मा, विमल मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे