Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती: भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है:विनोद शुक्ल

सुनील उपाध्याय

बस्ती। भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के फेरसम बूथ पर सदस्यता अभियान के तहत जिला सदस्यता प्रभारी विनोद शुक्ल तथा रूधौली विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता प्रभारी नितेश शर्मा की अगुवाई में 69 लोगों को भारतीय जनता पार्टी सदस्य बनाया।


शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करते हुए ग्राम फेरसम में जनसंपर्क करके व्यापक सदस्यता अभियान चलाया।



 सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी विनोद शुक्ल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार निरंतर जरूरतमंदों गरीब किसान मजदूरों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है।



 भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा दिया। 



रामभरत, राजेश कुमार, शक्ति, रीता देवी, जैसराम, विनय कुमार, मोहम्मद मुस्तफा, जोधन चौधरी, फूलचंद्र भारती, दयाराम वर्मा, रामसंवारे, महेश कुमार, प्रदीप भारती सहित को 69 लोगों पार्टी का सदस्य बनाया। सदस्यता कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अरविंद चौरसिया, बलराम सिंह राहुल, सनातन गौड़, सुरेंद्र सिंह, उमाकांत शुक्ल, अखिलेश पांडेय, आशुतोष शुक्ल, गगन पांडेय, संतोष चौधरी, प्रमोद प्रजापति, शिव शंकर पांडेय, शिवम पांडेय उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे