Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

झांसी:किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

 


गिरवर सिंह

झांसी जनपद के समथर नगर में  केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए आर्थिक रूप से मजबूत करने वाली योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित करने के लिए किसानों की फोटो वाली योजनाओं को किसानों के संज्ञान में लाने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना द्वारा वार्ता करके बताया कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रुप से सघन अभियान चलाकर आम लोगों एवं किसानों के लिए विशेष लाभदाई योजनाएं लाई गई है।



 जिनके सही क्रियान्वयन एवं किसानों को संपूर्ण जानकारी के साथ उचित फायदा मिल सके इसके लिए जिले से लेकर ग्राम में बूथ लेवल तक लोगों को जिम्मेदारियां दी गई है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसान ने बताया कि वर्तमान में योजनाबद्ध तरीके से किसान मोर्चा ट्रैक्टर रैली निकाल कर नुक्कड़ ,चौपालों ,एवं हाट बाजार के स्थानों पर कार्यक्रम करके किसानों को लाभदायक योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा ।



 जैसे कि किसानों को सब्सिडी देकर कृषि यंत्रों, डार्क जोन में बिजली कनेक्शन संचालित होने , किसानों को कृषि कार्य के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन देने ,अतिवृष्टि एवं अन्य कारणों से किसानों के हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए किसानों के खातों में भेजी जा रही धनराशि की जानकारी,सरकार , किसानों के किसी भी तरह से दुर्घटना में अपाहिज होने या दुखद घटना होने पर मिलने वाली आर्थिक धन राशि की जानकारी देना , किसानों को दुर्घटना बीमा का शीघ्र प्रदान करने के लिए ,किसानों को  पीएम कुसुम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप एवं अन्य संसाधन देने की योजनाएं , सिंचाई के लिए छोटे तालाबों का खेतों पर निर्माण सहित तमाम कार्य के लिए सरकार द्वारा  धनराशि दी जा रही कि जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे