Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती सांसद खेल महाकुंभ अद्भुत आयोजन :अनुराग ठाकुर

खेलोगे कूदेगा बनोगे लाजवाब : उपेंद्र तिवारी

सुनील उपाध्याय

बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम बस्ती में चल रहे सांसद खेल महाकुंभ का समापन रविवार को हुआ।



 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गोवा से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी तथा भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन रहे।

                



  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बस्ती में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ अपने आप में बहुत ही अद्भुत है।


इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने अपने व्यस्ततम समय में भी बस्ती में खेल को प्रोत्साहित करने के लिए यहां आए।




 कहा कि  सांसद हरीश द्विवेदी मेरे साथ कार्य किए है। मैं उनकी क्षमता से परिचित हूं। सभी युवाओं के लिए हरीश द्विवेदी प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने बस्ती में अभी सांसद खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।



 अनुराग ठाकुर ने कहा फिल्म फेयर अवार्ड गोवा में आयोजित होने के कारण बस्ती का मलाल है। के विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि पहले के जमाने में एक कहावत थी कि खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब और पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब लेकिन वर्तमान समय में यह कहावत नया रूप ले लिया है।



 अब यह खेलेगा कूदेगा वह बनेगा लाजवाब हो गया है। कहा कि प्रधानमंत्री के सुझाव पर सांसद हरीश द्विवेदी ने सबसे पहले ऐतिहासिक सांसद खेल महाकुंभ आयोजित करके एक बड़ी लकीर खींची है। जो हम लोगों के लिए प्रेरणादाई है।

         



  विशिष्ट अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ का इतने बड़े पैमाने पर आयोजन होने से गांव गरीब किसान के बेटे को अपने कला कौशल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक वृहद मंच मिला है। 



सांसद हरीश द्विवेदी एवं उनकी पूरी आयोजन समिति इस आयोजन के लिए बधाई की पात्र है। सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में जीते खिलाड़ियों को बधाई दिया तथा सभी प्रतिभागियों को हर वर्ष ऐसा मंच देने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।



 साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में महादेव विधायक रवि सोनकर पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोदक, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा, संयोजक पवन कसौधन, राजेंद्र नाथ तिवारी, यशकांत सिंह, दयाशंकर मिश्र उपस्थित रहे।




ताईक्वान्डो

जूनियर ग्रुप बालिका वर्ग (15 से 17 वर्ष)

क्र0सं0 भारवर्ग नाम स्थान

1 40 किग्रा0 प्रीति आर्या प्रथम 

2 कुमकुम राव द्वितीय 

3 45 किग्रा 0 मुस्कान प्रथम 

4 अनीषा द्वितीय 

5 पाली तृतीय 

6 55 किग्रा 0 रिमझिम प्रथम 

7 अनुपमा द्वितीय 

8 मानसी तृतीय 

9 65 किग्रा काजल आर्या प्रथम 

10 कोमल राव द्वितीय 

11   सुधा     तृतीय


कैडेट ग्रुप बालक वर्ग (12 से 14 वर्ष)

क्र0सं0 भारवर्ग नाम स्थान

1 58 किग्रा0 दीपांश सिंह प्रथम 

2 अदनान खान द्वितीय 

3 45 किग्रा कुशाग्र श्रीवास्तव प्रथम 

4 सूर्यांश मिश्रा द्वितीय 


कैडेट ग्रुप बालिका वर्ग (12 से 14 वर्ष)

क्र0सं0 भारवर्ग नाम स्थान

1 56 किग्रा0 वसुन्धरा बर्नवाल प्रथम 

2 फरीजा मंसूरी द्वितीय 

3 60 किग्रा0 श्रेया सेन प्रथम 

4 अंशिका यादव द्वितीय 

5 35 किग्रा0 उन्नति मनू सिंह प्रथम 

6 कशिश सिंह द्वितीय 

7 30 किग्रा0 वैश्नवी श्रीवास्तव प्रथम 


जूनियर ग्रुप बालक वर्ग (15 से 17 वर्ष)

क्र0सं0 भारवर्ग नाम स्थान

1 65 किग्रा0 सर्वेश गुप्ता प्रथम 

2 शिवम दूबे द्वितीय 

3 52 किग्रा0 दिव्यांश कशौधन प्रथम 

     75 किग्रा0  श्लोक श्रीवास्तव प्रथम 

4 रूद्रांश बर्नवाल द्वितीय

5 46 किग्रा0 विशाल वर्मा प्रथम 

6 देवांश कुमार मिश्रा द्वितीय 

7 57 किग्रा0 अनुज प्रथम 

8 आदर्श द्वितीय

सब जूनियर ग्रुप बालिका वर्ग (8 से 11 वर्ष)

क्र0सं0 भारवर्ग नाम स्थान

1 28 किग्रा0 श्रेजल गुप्ता प्रथम 

2 महिमा गुप्ता द्वितीय 

3 श्रेया साहनी तृतीय 

4 45 किग्रा0 अवनी गुप्ता प्रथम 

5 आरवी मिश्रा द्वितीय 


प्राइमरी ग्रुप बालक वर्ग (6 से 8 वर्ष)

क्र0सं0 भारवर्ग नाम स्थान

1 20 किग्रा0 ज्ञानेश गुप्ता प्रथम 

2 अभिराज गुप्ता द्वितीय 

3 आयुष सोनकर तृतीय 

4 24 किग्रा0 शौर्य साहनी प्रथम 

5 आरव सिंह द्वितीय 

6 28 किग्रा0 गर्व मिश्रा प्रथम 

7 एंजल सिंह द्वितीय 


सब जूनियर बालक वर्ग (8 से 11 वर्ष)

क्र0सं0 भारवर्ग नाम स्थान

1 30 किग्रा0 आराध्य श्रीवास्तव प्रथम 

2 प्रतीक वर्मा द्वितीय 

3 35 किग्रा0 देव आदित्य प्रमाप सिंह प्रथम 

4 मो0 अम्मार द्वितीय 

5 40 किग्रा0 अतिक्श सिंह प्रथम 

6 उजैद रहमान द्वितीय 

7 45 किग्रा0 हर्ष कुमार प्रथम 

8 54 किग्रा0 प्रियांक गुप्ता प्रथम 

9 ओम गुप्ता द्वितीय 


सीनियर बालक वर्ग (17 वर्ष से अधिक) ग्रुप -1

क्र0सं0 भारवर्ग नाम स्थान

1 50 किग्रा0 कुनाल सोनकर प्रथम 

2 सतीश कुमार द्वितीय 

3 55 किग्रा0 अजय कुमार प्रथम 

4 तौहीद अहमद द्वितीय 

5 60 किग्रा0 नितेश शाहू प्रथम 

6 सतीश सोनकर द्वितीय 

7 68 किग्रा0 गोविन्द मिश्रा प्रथम 

8 महेश वर्मा द्वितीय 



सीनियर बालक वर्ग (17 वर्ष से अधिक) ग्रुप -2

क्र0सं0 भारवर्ग नाम स्थान

1 55 किग्रा0 मो0 अशरफ प्रथम 

2 मो0 गुलशाद द्वितीय 

3 68 किग्रा0 अश्वनी राज प्रथम 

4 दिव्यांश कशौधन द्वितीय 

5 78 किग्रा0 भानू बर्नवाल प्रथम 


सीनियर बालक वर्ग (40 वर्ष से अधिक) मास्टर ग्रुप

क्र0सं0 भारवर्ग नाम स्थान

1 80 किग्रा0 विनीत कुमार प्रथम 

2 मदन मिश्रा द्वितीय 



प्रथम गोल्ड - 33

द्वितीय सिल्वर - 29

तृतीय ब्राउन्ज - 05

कुल योग - 67 मेडल देना है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे