Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कई राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे अयोध्या

वासुदेव यादव

अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में आज लगभग एक बजे भाजपा शासित कई प्रदेश के डिप्टी सीएम व सीएम व उनके परिवारी जन अयोध्या पहुंचे।


यहां पहुंच कर मां सरयू का आरती व दर्शन पूजन किए। इसके उपरांत सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी व राम जन्मभूमि परिसर में जत्थे के रूप में जाकर दर्शन पूजन किये। 


अयोध्या में आज दर्शन यात्रा के अंत मे रामलला का दर्शन किये। हम आपको वीडियो में दिखा रहे हैं भाजपा नेताओं के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कई मुख्यमंत्रियों के साथ मां सरयू की आरती कर रहे हैं और अपनी व पार्टी की मनोकामना पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं। सरयू जी की आरती के बाद हनुमानगढ़ी और रामलला का भी दर्शन किए। 


उनके काफिले में काफी गाड़िया शामिल रही व कई सीएम व डिप्टी सीएम भाजपा नेता आदि अन्य नेतागण शामिल रहे।



अयोध्या पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों में पेमा खांडू मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश, एन. बिरेन सिंह मुख्यमंत्री मणिपुर, बिपलब कुमार देव मुख्यमंत्री त्रिपुरा, शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री गोवा, मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा, भूपेंद्र भाई पटेल मुख्यमंत्री गुजरात, हिमंत बिस्वसरमा मुख्यमंत्री आसाम व रेणु देवी उपमुख्यमंत्री बिहार, तारकेश्वर प्रसाद उपमुख्यमंत्री बिहार, चोना मीन उपमुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश और अमित कुमार, धर्मेश कुमार, विनय सहस्रबुद्धे सांसद व राज्यसभा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे