Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लखीमपुर खीरी: अगली पीढ़ी तक पहुंचे गुजरी देवी की बलिदान गाथा

फ्रेंड्स फॉरएवर ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ मनाया बलिदान दिवस

ऋषभ त्यागी

लखीमपुर खीरी:सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह की माता गुजरी देवी और उनके  साहबजादों के बलिदान दिवस को खीरी जिले के फ्रेंडर फॉरएवर ग्रुप ने अनोखे अंदाज में मनाया। फ्रेंड फॉरएवर ने शहर के सलेमपुर कोन में संचालित वृद्धाश्रम में निराश्रित बुजुर्गों को शाल और गर्म कैप वितरित किए। एफएफई के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि विश्व के इस सर्वोच्चतम बलिदान की गाथा  अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए यह गतिविधि की है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्य जारी रहेंगे।

फ्रेंड्स फ़ॉर एवर  संस्था ने शहर के वृद्ध आश्रम सलेमपुर कोन जा कर वहां रह रहे 60 से अधिक बुजुर्गों को शाल और गर्म कैप प्रदान किये। गुरु गोविंद सिंह की मां गुजरी देवी के अमूल्य बलिदान दिवस के इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने उनका स्मरण किया। संस्था के  सदस्य मनमीत सिंह,गुरमीत सिंह डम्पी,मृगांक शेखर उपाध्याय,सनी सिंह,शुभ्रांशु तिवारी बंटी ,अनुराग पांडेय,शशांक शुक्ला ,रूपेन्द्र  पाल सिंह ,दलबीर सिंह, साहिब सिंह ,तरसेम सिंह, निर्मल सिंह हरपाल सिंह,

,बॉबी बख्शी,शत्रोहन लाल अवस्थी,अमित रंजन बरनवाल बरनवा, अनुराग पांडेय और विजय मिश्रा आदि ने सहयोग राशि एकत्र कर  वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ माता गुजरी देवी और उनके साहबजादों  का बलिदान दिवस मना कर एक नई और अनूठी मिसाल कायम की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे