Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कटराबाजार:पांच वर्षीय गुमशुदा बालक का एक सप्ताह बाद तालाब में मिला शव

 

बी पी त्रिपाठी

गोण्डा: थाना कटराबाजार अन्तर्गत बीते एक सप्ताह से गायब पांच वर्षीय लड़के का शव रविवार को गांव के नजदीक एक तालाब में उतराता दिखा,जिसकी सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और विधिक कार्रवाई में जुट गई।                                                                

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसुख यादव पुत्र रामतेज यादव निवासी गांव नसीरपुर (खेमपुर) थाना कटरा बाजार जनपद गोंडा ने कटरा बाजार थाने में सूचना देकर बताया था कि बीते 19 दिसंबर को उनका पांच वर्षीय लड़का सचिन गांव से बाहर बाग में खेल रहा था और वहीं से अचानक गायब हो गया। 


तभी से परेशान परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान रविवार को ग्रामीणों को गांव के निकट तालाब में एक बच्चे का शव उतराता दिखाई पड़ा, जिसकी सूचना पर पहुँचे परिजनों ने शव को पहचाना। 


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुँचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया और विधिक कार्यवाही शुरू की। 


वहीं बच्चे का तालाब में शव मिलने की खबर जंगल मे आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते वहाँ भारी भींड़ इकठ्ठा हो गयी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे