Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:फेडरेशन आंफ मिनिस्ट्रीरियल सर्विस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

संगठन के मजबूती एवं एकता पर दिया गया बल

(एस.के.शुक्ला/वेद व्यास त्रिपाठी)

प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के कटरा रोड़ स्थित कृषि कल्याण केंद्र के सभागार में उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीरियल सर्विस एसोसिएशन शाखा प्रतापगढ़ इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के संरक्षक प्यारेलाल मिश्र के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।


आयोजित कार्यक्रम के मौके पर एकत्रित कर्मचारियों एवं  अतिथियों ने संगठन की मजबूती हेतु एकता पर बल दिया।


 इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। श्रमिक एवं कर्मचारी हितों में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय का पालन नहीं किया जा रहा है।


 लोगों ने कहा कि देश के मजबूत ढांचे को समाप्त कर दुर्बल व्यवस्था की स्थापना की जा रही है,जो समाज के हित में नहीं है।


ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम सब निर्णायक संघर्ष के लिए अपने आपको एकजुट करते हुए तैयार करें। 



कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, उत्तर प्रदेश फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह, उत्तर प्रदेश फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री पुनीत त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुरेश मिश्र एवं मंत्री नौशाद अहमद मौजूद रहे और अपने -अपने विचार व्यक्त किए। 


तदुपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, संरक्षक प्यारेलाल मिश्र, कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष, उपाध्यक्ष विनय प्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष राम कैलाश वर्मा, जिला मंत्री संदीप कुमार नागर, कार्यकारी मंत्री अनिरुद्ध नाथ तिवारी, संयुक्त मंत्री मोहम्मद अयाज अहमद, संगठन मंत्री शुभम श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष तारा चंद्रपाल, सलाहकार अजय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी आनंद सिंह, क्षेत्रीय मंत्री हर्ष सिंह, आय व्यय निरीक्षक शकील अहमद एवं सदस्य कपील अहमद, कृष्ण कुमार तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, सुश्री आकांक्षा श्रीवास्तव, राकेश कुमार यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह ने दिलाई। 


इस मौके पर हौसिला सिंह,जियाउद्दीन राजेश सिंह, दिवाकर, आलोक, सुनीता देवी, अमीषा कुमारी,ध्रुव साहू, मिनी प्रजापति, जहीरूद्दीन, अतीक, संजय, रामाशीष, सत्यभान, सुरेंद्र सहित जनपद के विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।


 कार्यक्रम के अंत में आए हुए राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश मिश्र ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे