Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खीरी में 24 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ अलंकरण, विधायक व डीएम ने बाटें टेबलेट व प्रोत्साहन राशि

छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की जरूरत: DM

कमलेश जयसवाल

लखीमपुर खीरी 27 दिसंबर 2021 : प्रदेश सरकार से  हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2020 के मेधावियों को टैबलेट व पुरस्कार की धनराशि की सौगात मिली।


 सोमवार को कलेक्ट्रेट में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह में प्रदेश में 08 वीं रैंक वाले मेधावी छात्र समेत जिले के टॉप टेन मेधावी छात्रों को विधायक सदर योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने टेबलेट व अनुमन्य प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।


डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 


आज प्राप्त प्रोत्साहन राशि एवं टेबलेट का अपने शैक्षिक विकास यात्रा में उपयोग करें। छात्र-छात्राओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए, निष्ठा और लगन से जुट जाएं, समय की महत्ता पहचानें और निरंतर प्रयास करें। 


उन्होंने कहा कि जीवन में गलतियों से सीखना चाहिए, ना कि दूसरों पर मडना। मेहनत से मान सम्मान अर्जित करके ऊंचाइयों को छुए और जनपद का नाम रोशन करें। 


उन्होंने मौजूद मेधावी छात्र-छात्राओं को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। 



कार्यक्रम में विधायक सदर योगेश वर्मा व सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने मौजूद मेधावी छात्र छात्राओं के उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 


प्रदेश में इंटरमीडिएट में 8 वीं रैंक प्राप्त करने वाले छात्र अंकुश राठौर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमें किताबों से सीख कर अपनी कौशल वृद्धि करनी चाहिए। अपनी रुचि व क्षमता को पहचान कर आगे बढ़े। अनुशासन ही आपकी सफलता की कुंजी है।


कार्यक्रम की शुरु में डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने कार्यक्रम की आवश्यकता व प्रासंगिकता बताई। उन्होंने बताया कि जिले में हाईस्कूल के 13 व  इंटरमीडिएट के 11 मेधावी छात्रों को टेबलेट प्रदान किये जा रहे है। वही उन्हें अनुमन्य प्रोत्साहन धनराशि उनके खातों में अंतरित कर दी गई है।


इनका हुआ सम्मान

विधायक योगेश वर्मा, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने इंटरमीडिएट में प्रदेश में आठवीं रैंक प्राप्त करने वाले, जिला टॉपर मेधावी छात्र अंकुश राठौर को एक लाख की प्रोत्साहन राशि का चेक एवं टेबलेट देकर सम्मानित किया। 


वही हाईस्कूल में मेधावी छात्र अदिति तायल, दिव्यांशु त्रिपाठी, सत्येंद्र कुमार वर्मा, प्रज्ञान वर्मा, स्वेच्छा मिश्रा, अर्पित पटेल, अटल मिश्रा, पलक सिंह, नैंसी वर्मा, हर्षिता विश्वकर्मा, शुभम शुक्ला, अभिषेक सिंह, शीतल राज और इंटरमीडिएट की मेधावी श्रुति वर्मा, दुर्गा बक्स सिंह, सचिन कुमार, फैसल मोहम्मद अंसारी, स्वेतांक यादव, दिशा वर्मा, कविता मिश्रा, सौम्या वर्मा, विश्वास रंजन व दीपांकिनी राय को 21 हजार की प्रोत्साहन राशि का चेक व टेबलेट देकर सम्मानित किया।


इनकी रही मौजूदगी 

वित्त एवं लेखा अधिकारी माध्यमिक रविकांत, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान जी एस पांडेय, प्रधानाचार्य सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिप्रा बाजपेयी, सहित सम्मानित होने वाले छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अभिभावक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे