Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा सरकार पूरी तरह फेल:पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह

रजनीश / ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सपा की 18वीं विजय चौपाल का आयोजन किया गया। 


शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज की ग्राम सभा बलमत्थर के अमृतपुरी पुरवा में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में विजय चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता शिवशंकर मिश्रा व संचालन हेमन्त सिंह ने किया। 


चौपाल को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह फेल है। पुलिस सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह निरंकुश और भ्रष्टाचार में डूबे हैं। पीड़ित न्याय के लिये इधर उधर भटक रहे हैं। 


चोरी, डकैती, हत्या, लूट, दुराचार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। महिलाएं व व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मंहगाई चरम पर है, जिससे गरीब जनता परेशान है। 


उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास सिर्फ सपा सरकार में ही सम्भव है। इस सरकार में पूरे प्रदेश में जो विकास हुआ है वह किसी से छिपा नही है। 


पूरे विधान सभा क्षेत्र में एक भी नई परियोजना संचालित नही है। वहीं पूर्व की सपा सरकार की परियोजनाओं को बंद करा दिया गया। क्षेत्र की सड़के बदहाल है, विद्यालय, अस्पताल, विद्युत उपकेंद्र, पुल आदि का निर्माण नही कराया गया। 


रोजगार के दरवाजे बंद हैं, जिससे बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि  हमारी लड़ाई अपने कार्यकाल में शुरू करायी गयी उन संस्थाओं को चालू कराने के लिए है जो भाजपा शासनकाल में बंद हो चुकी हैं। 


उन्होंने कहा कि हमारी सोच आगे बढ़ने की है, लोगों को रोजगार देने की है‌ लेकिन भाजपा उन्हें भिखारी बनाना चाह रही है। 


भाजपा सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में परसपुर क्षेत्र के साथ जो अन्याय हुआ है उसका बदला समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लूंगा। 


भाजपा शासनकाल में परसपुर क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है। 


विजय चौपाल में कामेश प्रताप सिंह, चंद्रेश प्रताप सिंह, जसपाल सिंह, कैलाश पाण्डेय, पप्पू सिंह मड़हा, अजय सिंह, राजेश मिश्रा, आजाद सिंह, अमरनाथ यादव, राजबहादुर तिवारी, चंद्रभान उपाध्याय, के पी सिंह, अजय शुक्ला, बाबू मिश्रा, ध्रुव राज यादव, आशु सिंह ,चंद्रेश्वर मिश्रा, गिरजा शंकर सिंह, सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे