Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या: खाकचौक मंदिर में बर्फानी दादा की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

वासुदेव यादव

अयोध्या। अखिल भारतीय पंच तेरह भाई त्यागी के संस्थापक परम पूज्य सदगुरु बर्फानी दादा की प्रथम पुण्यतिथि आज खाक चौक मंदिर नयाघाट में मनाई गई। यह पुण्यतिथि समारोह महन्त लक्ष्मणदास महाराज की आज्ञा से उनके परम शिष्य महंत रामशरणदास मेहंदीपुर बालाजी मंदिर और महंत कृष्णदास महराज के पावन सानिध्य में मनाई गई।

 


 इस दौरान अमर कंटक के तपोनिष्ठ बाबा बर्फानी जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संतो- महंतों ने उन्हें नमन और याद किया। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर व्यापक प्रकाश डाला।



 इस दौरान महंत रामशरणदास ने कहा कि बर्फानी दादा की कृपा हम सभी पर बनी रहे। हम सभी उनके परम शिष्य हैं और उनके मिशन को आगे बढ़ाएंगे। जबकि महंत कृष्णदास ने कहा कि बर्फानी दादा सिद्ध सन्त रहे।उनका सानिध्य हम लोगों को प्राप्त है। 



उनके बताए हुए पदमार्गो पर हम लोग चल रहे हैं। जबकि करतलिया बाबा आश्रम के महंत रामदास महाराज ने कहा कि बर्फानी दादा अद्वितीय संत रहे और अपने भक्तों को सदमार्ग प्रदान किए। 



जबकि महन्त भानुबाबा महराज ने कहा कि वैसा संत हो पाना अब मुश्किल। इस दौरान विराट भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में संत महंत भक्त शिष्यगण आदि शामिल रहे। यहां मन्दिर में सभी ने हजारो की संख्या में प्रसाद ग्रहण किए।

 कार्यक्रम आयोजक महंत रामशरणदास और महा कृष्ण दास ने आए हुए संतो - महंतो को अंग वस्त्र और दक्षिणा देकर स्वागत सम्मान किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे