Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खमरिया के वरिष्ठ पत्रकार रमेश मिश्रा के लिखे गीत के माध्यम से निकाली गई जागरूकता रैली

कमलेश जयसवाल 

खमरिया खीरी : मंगलवार को खमरिया में विधान सभा 2022 के चुनाव को लेकर निकाली गई । 


मतदाता जागरूकता रैली में भी 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को जागरूक करने के लिए खमरिया के वरिष्ठ पत्रकार रमेश मिश्रा के द्वारा लिखा गया गीत---


चलो साथियों चलो रे बंधू फ़र्ज़ निभाना है,

मतदाता बनकरके अपना धर्म निभाना है।

उमर हमारी अठ्ठारह की,जोश तूफानी है,

इसी उमर में हमको अपनी राह बनानी है।

करना है मतदान कहानी नई बनानी है 

महापर्व पर दादा दादी नाना नानी है

चाचा ताऊ मौसा मौसी सबको आना है,

मतदाता बनकर के अपना धर्म निभाना है।

चलो साथियों.....


हम भारत की बेटी हैं,अधिकार हमें  पूरा है,

बिना हमारे मतदाता अभियान अधूरा है।

घर हो या इस देश की सरहद,हम भी आगे हैं,

हम भी तो इस लोकतंत्र के पक्के धागे हैं।

भाग्यविधाता हम खुद अपने, कदम बढ़ाना है,

मतदाता बनकरके अपना धर्म निभाना है।

चलो साथियों.....


लोकतंत्र का वृक्ष हुआ अब बहुत पुराना है,

हमने जिसको पाला था अब नया जमाना है।

जोश युवाओं सा है बेशक उमर पुरानी है,

युवा हो रही पीढ़ी को अब राह दिखानी है।

हम बुजुर्ग मतदान करेंगे सबने ठाना है,

मतदाता बनकर के अपना फर्ज निभाना है।

चलो साथियों.........

चलो साथियों चलो रे बन्धु,चलो साथियों चलो रे बन्धु

चलो साथियों चलो रे बंधू फ़र्ज़ निभाना है,मतदाता बनकरके अपना धर्म निभाना है।

चलो साथियों...


बच्चों ने अपने अंदाज में प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया जिसकी क्षेत्र में चारों ओर सराहना होती रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे