Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा:किसान आंदोलन को सपा का समर्थन

 

धरने में शामिल हुए पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बब्बू विशेन

ए. आर. उस्मानी

गोण्डा। बजाज चीनी मिल कुन्दरखी चौराहे पर चल रहे धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर आज दूसरे दिन समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह व पूर्व जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र कुमार सिंह बब्बू सिंह विशेन भी धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों को पूर्ण समर्थन व सहयोग का आश्वासन दिया।

   

सूरज सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है। जिला प्रशासन व मिल प्रशासन को किसानों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को दिलवाया जाएगा। 


वहीं वरिष्ठ सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र सिंह बब्बू सिंह विसेन भी धरनास्थल पर पहुंचे और समाजवादी पार्टी के समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ हैं। हमारी पार्टी हमेशा किसानों के साथ रही है। 


उन्होंने कहा कि ठंड में किसान परेशान हैं और जिला प्रशासन सो रहा है। उन्होंने अवध केसरी सेना व किसानों  को आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर या तो मिल समय पर किसानों का भुगतान करेगी या फिर चीनी मिल कुन्दरखी में ताला ही लटकेगा। 


बब्बू विशेन ने कहा कि कोविड के दौरान भी चीनी मिल ने एक नया भुगतान नहीं दिया। बहुत किसानों के बेटियों का हाथ भी पीला नहीं हो सका। मिल की तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे