Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खुशी की लहर:पीसीएस लोअर मे मेधावियों ने सफलता का लहराया परचम

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़।  पीसीएस लोअर की घोषित परीक्षा परिणाम मे क्षेत्र के दो मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया है।


 कामबायी पर जनपद के लालगंज एवं सांगीपुर क्षेत्र मे लोगों मे प्रसन्नता की लहर देखी गयी। लालगंज से लगे गांव उमापुर के रमेश यादव ने महिला कल्याण विभाग मे अधीक्षक पद पर सफलता का परचम लहराया है। रमेश गांव के शिव नारायण के पुत्र हैं। 


इन दिनों रमेश लालगंज मे विजार्ड एकेडमी का संचालन कर मेधावियों को प्रतियोगी स्पर्धा के लिए तैयार करने मे जुटे हुए हैं। रमेश की सफलता पर गांव के लोग खुशी से झूम उठे। 


वहीं सांगीपुर के लखहरा गांव निवासी शांति बहादुर सिंह के पुत्र विवेक सिंह ने भी 2016 मे हुई पीसीएस लोअर की परीक्षा मे सफलता हासिल की है। मेधावी रमेश यादव व विवेक सिंह को मिली इन सफलताओं की जानकारी मिलने पर सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि मेधावियों ने रामपुरखास का मान बढ़ाते हुए क्षेत्र को शिक्षा के हब बनाए जाने के संकल्प को और मजबूती दी है। 


प्रमोद तिवारी ने विवेक से फोन पर बात कर कामयाबी पर शुभकामनाएं दी। विवेक ने हाईस्कूल की शिक्षा सांगीपुर क्षेत्र के चंद्रशेखर मिश्र इण्टर कालेज तथा इण्टरमीडिएट की शिक्षा गांधी इण्टर कालेज से पूर्ण की। 


इसके बाद विवेक ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की। सफलता पर प्रधानाचार्य सुधाकर पाण्डेय व प्रधान बजरंग सिंह एवं डा. निरंकार सिंह, अवधेश बहादुर सिंह, ओम पाण्डेय, संतोष सिंह, पंकज सिंह आदि ने शनिवार को विवेक का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं सौंपी। 


वहीं विवेक की माँ गिरिजा सिंह तथा पिता शांति बहादुर सिंह के चेहरे पर भी परिवार की कामयाबी पर खुशी नजर आयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे