Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नवाबगंज:रत्नेश मिश्र बने कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता

पं श्याम त्रिपाठी

नवाबगंज(गोण्डा)। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी)के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने रत्नेश मिश्र को प्रदेश प्रवक्ता के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। 


श्री मिश्र क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव सभा के मजरे बैरीसालपुरवा  थाना नवाबगंज स्थित गोण्डा जिला के निवासी हैं। 



कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व वाकपटुता के चलते रत्नेश को इस पद पर आसीन किया है।


युवा कांग्रेस पूर्वी प्रदेश प्रवक्ता के पद संभालने से पहले यह आप पार्टी में भी युवा प्रदेश प्रवक्ता का जिम्मा भी पूर्व में उठा चुके हैं। 


उनके इस पद पर नियुक्त किए जाने के बाद क्षेत्र वासियों व कांग्रेसी लोगों ने दूरभाष उनके घर  पहुंचकर  बधाई दी है।


जिला उपाध्यक्ष अरुण गौतम,जिला सचिव श्याम कृष्ण त्रिपाठी, जिला महासचिव आशीष त्रिपाठी,बृजेश पाठक , विनोद प्रधान, रतनदेव तिवारी, पिंकू शुक्ल, कवि अशोकमिश्र टाटाअंबरी,दिवाकर मिश्र आदि ने घर पहुंचकर बधाई दी। व उनके मंगलभविष्य की  कामना की।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे