Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:शिक्षा के क्षेत्र में स्व. तिवारी के योगदान को नहीं जा सकता भुलाया:अनिल त्रिपाठी

पुण्यतिथि पर याद किए गए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रधानाचार्य स्व. अशोक कुमार तिवारी की पांचवीं पुण्यतिथि 22 जनवरी को स्मृति दिवस के रूप में अशोक कुंज पश्चिमी सहोदरपुर में मनाई गई। 



सर्वप्रथम उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अरुण तिवारी एवं परिवार के अन्य लोगों ने स्व. तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक एवं समाजसेवी पं. अनिल प्रताप त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्व. तिवारी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 



राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर उन्होंने जनपद की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाई।


इस मौके पर दिनेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानाचार्य जी बहुत ही जुझारू, मेहनती एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। 


उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। वर्तमान समय में पूर्वजों को याद करना ही एक तीर्थ के समान है। शिक्षक नेता सुरेश त्रिपाठी ने स्व.तिवारी को समाजसेवी के साथ एक शिक्षाविद बताया। 



वे सदैव शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करते रहे। वरिष्ठ साहित्यकार राज नारायण शुक्ला राजन ने अपनी पंक्तियों आप मंदिर में जाएं जरूरी नहीं, फूल माला चढ़ाएं जरूरी नहीं, अपने मां बाप की सेवा करें, आप गंगा नहाए जरूरी नहीं... के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की तो सभी लोग भावविभोर हो गए। 


इं. विशाल नाथ तिवारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त कर उन्होंने हम सभी को गौरवान्वित किया।साहित्यकार अनूप उपाध्याय अनुपम ने अपनी पंक्तियों उसके दिल को मत दुखलाना वरना तुम पछताओगे, बिना पिता के कैसा जीवन तुम यह समझ ना पाओगे....के द्वारा नमन किया।



प्रवक्ता डॉ. अनूप पांडेय ने कहा कि पूर्वजों को एक दिन स्मरण करने मात्र से ही वर्ष भर की सभी बाधाएं दूर हो जाती है।


कार्यक्रम को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ माध्यमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शुक्ल, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, डॉ. नीरज त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ.अखिलेश पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ.अमित पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ. कमलाकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र मिश्रा, संजय द्विवेदी, शिक्षक सुरेश नारायण पांडेय, अनिल मिश्रा, डायट शिक्षक राकेश कनौजिया, शिक्षक नेता प्रभात त्रिपाठी, जिला मंत्री दिनेश चंद्र पांडेय, एडवोकेट सुरेश तिवारी, सभासद धर्मशील शुक्ला, प्रधान अभिषेक मिश्रा, भाजपा नेता संत तिवारी, राकेश मिश्रा, महेश त्रिपाठी, संपादक आदित्य मिश्रा इत्यादि लोगों ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए ज्ञानेश तिवारी ने पिता के बिना अधूरा हूं मैं...पढ़कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 


अंत में अभिषेक तिवारी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे