Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:आत्महत्या करने गई तीन महिलाओं की यूपी डायल 112 पुलिस की सूझबूझ से बची जान

गोण्डा। जनपद के थाना क्षेत्र इटियाथोक अन्तर्गत आत्महत्या करने गई तीन महिलाओं की यूपी डायल 112 पुलिस की सूझबूझ से जान बच गई,जिसकी लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं।                                                              

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला गोण्डा जनपद के थाना क्षेत्र इटियाथोक के ग्राम पंचायत पारा सराय से संबंधित है। 


उक्त गांव निवासी राम उगर का घर राजस्व व पुलिस टीम ने पैमाइश कर खाली करा दिया। जिसके बाद गांव के कुछ लोगों द्वारा घर में आग लगा दी गई। 



जिससे इस परिवार का रहने का कोई ठिकाना नहीं रह गया वहीं उच्च अधिकारियों के यहां पूरे परिवार भटकने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 



मंगलवार को घर की तीन महिलाएं केवला देवी, रितिका देवी और गीता देवी पारा सराय स्थित रेलवे ट्रेक पर बैठ गई    जिन्हें स्थानीय लोगों ने ट्रेक से हटाने का प्रयास किया पर महिलाओं द्वारा ना मानने पर लोगों ने यूपी डायल 112 पीआरबी 0877 को सूचना दी गई। 



मौके पर पहुंचे टीम के हेड कांस्टेबल गिरिजेश, कांस्टेबल अनिल पटेल एवं चालक शिवकुमार तिवारी ने उन्हें ट्रक से हटने के लिए मान मनौव्वल करने लगे। 



महिलाओं द्वारा ना मानने पर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी को सूचना दी गई तब श्री द्विवेदी ने अपनी सूझबूझ से उन्हें थाने पर बुलाया और उनकी समस्याओं को सुना। 


जिससे 3 लोगों की जान बच सकी। जिसकी क्षेत्र के लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे