Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के करनैलगंज आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। 


रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला करनैलगंज पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। 


ब्राह्मण समाज को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अपनी शर्तों के आधार पर ब्राह्मण समाज एकजुट होकर सन्निकट विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान करें। 


इस मौके पर सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे, राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र मिश्र विरही, प्रदेश महासचिव दीपक पाण्डेय, आईटी सेल उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिवम शुक्ला, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजा बाबू, मंडलध्यक्ष विजय शुक्ला, बहराइच जिलाध्यक्ष ऋषभ तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एंव कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे