Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:परंपरागत तरीके से मनाया गया लोहड़ी पर्व

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। शहर के पंजाबी कालोनी में गुरुवार रात लोहड़ी पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया।


शहर भर से जुटे सिख परिवार के लोग एकजुट होकर आधी रात तक लोहड़ी की खुशियां मनाते रहे। 


अंत में एक दूसरे को लोहड़ी पर्व की बधाई देकर लोग घर गए। लोहड़ी पर्व मनाने के लिए गुरुवार शाम से ही बलीपुर पंजाबी कालोनी में स्थित गुरुद्वारे में सखि परिवार जुटने लगे थे। 


रात नौ बजे तक पूरा गुरुद्वारा महिला, पुरुष व बच्चों से खचाखच भर गया था। लोहड़ी पर्व की शुरुआत सबद कीर्तन से हुई, कतारबद्ध होकर लोग सबद कीर्तन में शामिल हुए। 


इसके बाद गुरुद्वारे के बाहर पहले से ही आग प्रज्ज्वलित की गई थी। समूचे सिख परिवार के लोगों ने अग्निदेव की परिक्रमा कर उन्हें गुड़, तिल, मूंगफली, गजक आदि अर्पित कर नमन किया। 


साथ ही अच्छी फसल पैदा होने के लिए अग्निदेव के प्रति आभार जताया। प्रार्थना की गई कि इसी तरह हर वर्ष अच्छी फसल पैदा कर लोगों का भंडार भर दें। 


इसके बाद ढोल नगाड़े की धुन पर गीत व नृत्य का सिलसिला शुरू हुआ। पंजाबी कालोनी में आधी रात के बाद तक लोग लोहड़ी का जश्न मनाते रहे। 


अंत में एक दूसरे को लोहड़ी पर्व की शुभकामना देकर परिवार सहित घर गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे