Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:किसान बोले डीएम साहब धन्यवाद

रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। किसान बोले डीएम साहब धन्यवाद! क्षेत्र में यूरिया की किल्लत को देखते हुए किसानों में छाई मायूसी मंगलवार को खुशी में बदल गई और निजी व सरकारी उर्वरक की दुकानों पर यूरिया पहुंचने से किसानों के चेहरे खिल गए। 



किसानों ने इसके लिए जिलाधिकारी को शुक्रिया अदा किया है। एक किसान कृष्ण पाल सिंह निवासी ग्राम कुर्था को यूरिया मिली तो वह साइकिल पर लेकर जाने लगे तब उन्होंने जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनको धन्यवाद ज्ञापित किया। 


करनैलगंज क्षेत्र में यूरिया की खेप पहुंचने के बाद किसानों ने जमकर यूरिया खरीदा। करीब 5 दिन पूर्व हुई बरसात के बाद किसानों में लाही, सरसों, गेहूं आदि की फसल में यूरिया डालने के लिए डिमांड बढ़ गई थी और यूरिया की कमी के चलते किसान मायूस हो गए थे। 


मगर मंगलवार को यूरिया की खेप पहुंचने के बाद किसान खुश नजर आए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे