Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अयोध्या को दी करोड़ो की सौगात

वासुदेव यादव 

अयोध्या। केंद्रीय सड़क राज मार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। वे यहां जीआईसी परिसर में आकर अयोध्या को विकास हेतु दिया करोड़ो की सौगात। 


अयोध्या 67 किमी रिंग रोड व 84 कोसी परिक्रमा के निर्माण हेतु कुल 5700 करोड़ों के प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। 


इसके साथ ही जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा फिर यूपी में सरकार बनाएगी। भाजपा की हरनीति सर्वहितकारी हैं। 


उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। इससे सबसे बड़ा विकास औऱ क्या होगा की अयोध्या में अब भगवान का वृहद मंदिर बन रहा है। 


वर्षो का इंतजार अब जाकर खत्म हुवा है। उनके साथ डिप्टी सीयम केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहे। 


 इससे पूर्व अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, विधायक राम चन्द्र यादव,  विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, विधायक गोरखनाथ बाबा और मेयर ऋषिकेश उपाध्याय भाजपा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा आदि ने उनका स्वागत सम्मान किए।

  

 इसके उपरांत श्री गडकरी ने बाई रोड अयोध्या हनुमानगढ़ी मन्दिर और रामलला का दर्शन करने के उपरांत अयोध्या से सीधे बस्ती जनपद के मखौड़ाधाम रवाना हो गए।


 इस दौरान काफी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे