Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भभुआ में आयोजित सभा मे भाजपा पर जमकर बरसे समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्य एवं वादों पर समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री ने झूठा और महज बयानबाजी तक सीमित रहने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार के हर कदम पर विफल होने की बात कही है। 



किसान इंटर कॉलेज भभुआ के खेल मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओ व विकास कार्यों को सपा सरकार के समय में शुरुआत होने की बात कही है। 


जनसभा में कहा कि युवाओं के बेरोजगारी की चिंता सरकार को नही है। युवा वर्ग नौकरी के लिए भटक रहा है। सपा की सरकार बनी तो युवाओं को नौकरी व निःशुल्क शिक्षा का अवसर मिलेगा।


वहीं किसानों की आय दोगुनी करने के वादों पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का दावा किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को उनके गन्ने की उपज का पैसा नहीं दिला पा रहे हैं और किसान अपने खून पसीने से पैदा की हुई फसल गन्ने को मिल में बेच दिया और उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा है। 


इसके अलावा मुफ्त अनाज के मामले में कोटेदारों को फंसाने का काम किया जा रहा है। उनसे मुफ्त अनाज वितरित करवा दिया जाता है मगर भुगतान नहीं मिल रहा है। 


चुनाव नजदीक है तो भाजपा मंदिर मस्जिद का मुद्दा उठाकर लोगों को गुमराह कर रही है। जबकि असलियत अब जनता जान चुकी है। आने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया होना निश्चित है। 


सभा को संबोधित करते हुए करनैलगंज नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन शमीम अच्छन ने प्रदेश सरकार पर महज विज्ञापन में देकर लोगों को लोक लुभावने सपने दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्य को छोड़कर जनता को गुमराह करने के लिए कभी पाकिस्तान कभी आतंकवाद तो कभी अफगानिस्तान का सहारा ले रही है। 


अधिवक्ता केडी सिंह ने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है और अब अयोध्या, मथुरा, काशी का नाम देकर लोगों को गुमराह करने एवं फिर से सत्ता में आने की जुगत में है अब ऐसा कतई नहीं होने दिया जाएगा। 


इस मौके पर पूर्व मंत्री ने विजय सन्देश यात्रा का शुभारंभ भी किया। उन्होंने यात्रा में शामिल वाहनों को हरी झंडी भी दिखाई। 


यह विजय सन्देश यात्रा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से निकाली गई है। इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कामेश प्रताप सिंह, चंद्रेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र कुमार पाठक, हेमन्त सिंह, दीपक कुमार पाठक, जगपाल सिंह, आज़ाद सिंह, अमरनाथ यादव, चंद्रभान उपाध्याय, फहीम अहमद उर्फ पप्पू, पप्पू सिंह मड़हा, ध्रुवराज यादव, धूम सिंह, आशू सिंह, चंद्रेश्वर मिश्रा, अरुण तिवारी, देवसरन तिवारी, राधेश्याम सोनी, जमुना सिंह, केडी सिंह, अकबाल रज़ा कुरेशी, रामरंग सिंह, कपिलदेव मिश्रा, गिरजा शंकर सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे