Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

UP ELECTION 2022:कांग्रेस पार्टी में हो रही खुलेआम दलाली, प्रत्याशी को विधानसभा क्षेत्र की जानकारी ही नही, कांग्रेस नेता के•टी• तिवारी का सनसनीखेज आरोप


                                   वीडियो

रमेश कुमार मिश्र

तरबगंज गोण्डा।गोण्डा जिले के तरबगंज विधानसभा में कांग्रेस नेता केटी तिवारी ने अपने ही पार्टी पदाधिकारियों पर लगाया सनसनीखेज आरोप, कहा पार्टी में हो रही दलाली विधानसभा के प्रत्याशी को क्षेत्र के बारे में जानकारी ही नही है।



बताते चले की गोण्डा जिले के तरबगंज विधानसभा में कांग्रेसपार्टी के प्रदेश सदस्य केटी तिवारी ने आज पत्रकार बार्ता की और कहा की प्रियंका गाँधी व राहुल गाँधी के मेहनत पर गोण्डा जिले के जिलाध्यक्ष विरेंद्र पटेल पानी फेर रहे है ।


 जमीनी नेता जो आठ वर्ष व दश वर्ष से पार्टी के लिए जीतोड़ मेहनत किया उनका टिकट काट करके यैसे व्यक्ति को टिकट दिया गया।


 जिसको पूरे विधानसभा क्षेत्र के बारे में कोई जानकारी ही नही है वो कैसे चुनाव लड़ेगे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से भी पार्टी प्रत्याशी से कोई लेना देना नही है ।


जिसमे जिलाध्यक्ष ने खुलेआम दलाली करते हुए टिकट का बंटवारा कराया जिनका कोई अस्तित्व ही क्षेत्र में नही है।


 यें सनसनीखेज आरोप कांग्रेस नेता केटी तिवारी ने अपने ही पार्टी पर लगाया है ।


यही नही कहा पूरे जिले की सातो विधानसभा में टिकट बटबारे को लेकर दलाली की गयी है ।


जो पार्टी का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे है।जबकि जिलाध्यक्ष विरेन्द्र पटेल खुद भाजपा प्रत्याशी का प्रचार कर रहे है कांग्रेस पार्टी से कोई लेना देना नही है।



प्रेसवार्ता में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सदस्य केटी तिवारी के साथ कमला सिसौदिया मनकापुर, विनोद प्रधान, खालिद, अरविंद सिंह जिलाउपाध्यक्ष, डा.रामबहादुर सिंह वजीरगंज, राकेश राणा, पूर्णिमा यादव, पंचम, किरन मौर्या, उर्मिला गुप्ता, विनोद यादव, लौटन गुप्ता, असर्फी पासवान, बजरंग सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे