Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

UP ELECTION 2022: गौरा में बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी निगार उस्मानी का किया स्वागत

दुर्गा सिंह पटेल 

मसकनवा गोंडा। गौरा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी हलचल हुई तेज, बसपा प्रत्याशी निगार उस्मानी ने अपने काफिले के साथ गौरा क्षेत्र पहुँची।

वीडियो


 जहाँ बसपा के कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से जनसंपर्क किया।


 श्री निगार उस्मानी ने मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कांग्रेस और भाजपा सरकार को घेरा उन्होंने यह कहा कि भाजपा व कांग्रेस केवल विकास के नाम पर जनता को धोखा देने का काम किया है। उन्होंने प्रचार और जनसंपर्क कर लोगों से वोट देने की अपील की।


 गुरुवार को बसपा प्रत्याशी निगार उस्मानी ने अपने समर्थकों के साथ मसकनवा, चाँदनी चौक, गौराचौकी, भोपतपुर, खोडारे, छपिया,बभनान, परसा तिवारी में क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर चुनाव एजेंडे को समझाया।


बसपा  सेक्टर प्रभारी/मण्डल कॉर्डिनेटर राजिक उस्मानी ने बताया कि गौरा क्षेत्र की जनता उन्हें यहां से चुनकर विधानसभा में भेजती है तो वो किसानों और युवाओं के हक की आवाज को उठाने का काम करेंगी।


 इसके साथ ही हर वर्ग के विकास और प्रत्येक युवा को रोजगार दिलाने के लिए संघर्ष करेंगी।उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस हमेशा अपने स्वार्थ की राजनीति करती आई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे