Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ ,निकाली गई कलश यात्रा

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। 


विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम करुआ के ब्रम्हचारी बाबा स्थान पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। 


अयोध्या धाम से आये कथावाचक जयभूषण शरण महराज के निर्देशन में गांव की महिलाएं कटरा घाट सरयू तट पहुंची। 


जहां पूजन अर्चन कर मंत्रोच्चारण के साथ सभी महिलाओं ने मां सरयू की पावन जलधारा से जल भरकर स्थान के लिये चली। 


जो आगे चलकर कलश यात्रा के रूप में परिवर्तित हो गई। यात्रा माँ सरयू के पावन तट से निकलकर ग्राम नरायनपुर माझा, भालियन पुरवा, पिपरी, अस्पताल तिराहा, सकरौरा चौराहा, मौर्यनगर चौराहा, बस स्टॉप चौराहा, मेंहदीहाता होते हुये ब्रह्मचारी बाबा स्थान पहुंची। 


जहां विधिविधान व मंत्रोच्चारण के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। 


आयोजक बाबा उमाशंकर गोस्वामी ने बताया कि जनता के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 


सुशीला, गायत्री देवी, जनकदुलारी, मलती देवी, सरोज गोस्वामी, अंजनी व सावित्री सहित भारी संख्या में महिलाएं यात्रा में शामिल थी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे