रजनीश/ज्ञान प्रकाश करनैलगंज(गोंडा)। नगर में होली समेत अन्य त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस, प्रशासन और जनता के बीच समन्वय...
रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। नगर में होली समेत अन्य त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस, प्रशासन और जनता के बीच समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।
करनैलगंज पुलिस चौकी परिसर में चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में त्योहारों पर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
चौकी प्रभारी ने कहा कि त्योहार पर आपसी भाईचारा और प्रेम का त्यौहार है इस पर्व में सभी एक दूसरे गिले-शिकवे भूलकर गले मिलते हैं।
सरकार की गाइड लाइन के अनुसार खुशी-खुशी त्यौहार को मनाएं। होली दहन के स्थान जुलूस निकलने वाले रास्ते और साफ-सफाई पर नगर पंचायत को ध्यान देने की बात कही। चेतावनी दी कि होली पर्व में कोई अराजक तत्व गड़बड़ी किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
इस बैठक में पूर्व नपाप अध्यक्ष रामजीलाल मोदनवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह, अशोक कुमार सिंघानिया, फहीम अहमद पप्पू, अकबल रजा कुरैशी, मुकेश वैश्य, कन्हैया लाल वर्मा, मोहित पाण्डेय, इरफ़ान अंसारी आदि मौजूद रहे।
COMMENTS