Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज: बीजेपी प्रत्याशी अजय सिंह के जीत पर रहा जश्न का माहौल

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित जीत होने के बाद करनैलगंज में जश्न का माहौल रहा। 


देर रात तक करनैलगंज में ढोल नगाड़ा और डीजे के साथ भाजपा कार्यकर्ता नगर में भ्रमण करते रहे। 


नगर क्षेत्र जय श्री राम व वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हुआ। 


रात्रि 11 बजे के बाद करनैलगंज से निर्वाचित हुए भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ करनैलगंज नगर के प्रसिद्ध श्री भैरवनाथ मंदिर पहुंचे, उन्होंने दर्शन किया और अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। 


लंबे काफिले के साथ उन्होंने आधी रात को नगर भ्रमण भी किया। भाजपा कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह इतना अधिक था कि आतिशबाजी और डीजे की धुनों पर झूमते नाचते हुए नगर में घूम रहे थे। 


इस मौके पर शंकर प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, सांसद प्रतिनिधि परमेश्वर सिंह, संजय यज्ञसैनी, अशोक सिंह, कन्हैया लाल वर्मा, मोहित पांडेय, आशीष सोनी, चंद्रशेखर गोस्वामी, रामकुमार मौर्य एवं आशीष गिरी, महंत रमाशंकर गिरी, महंत गिरजा शंकर गिरी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे