Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

योगी आदित्यनाथ को दोबारा सीएम बनाने हेतु प्रभाकर मौर्य कर रहे है निशदिन शनि भगवान की पूजा आराधना

वासुदेव यादव 

अयोध्या। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए फायर ब्रांड योगी प्रचारक व सुप्रसिद्ध गायक प्रभाकर मौर्य (सदस्य उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ) के द्वारा निशदिन भरतकुंड निकट सुप्रसिद्ध शनि भगवान के समक्ष दरबार में व शमी वृक्ष का लगातार कई दिनों से पूजा अर्चना किया जा रहा है।

   


प्रभाकर मौर्य ने बताया है कि अयोध्या जनपद में 27 फरवरी को मतदान सम्पन्न हुआ है। 



इससे पूर्व ही यहां पर सुबह शाम शनि भगवान की व शमी पौध का क्रमवद्ध पूजा अर्चना हर दिन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में पुनः सीएम योगी आदित्यनाथ बने। 

 


उन्होंने बताया कि शनि भगवान सबकी मुरादे पूरी करते है। हमे पूरा विश्वास है कि पुनः योगी की सरकार बनेगी और सीएम योगी आदित्यनाथ महराज ही बनेंगे। 



इसी कामना के साथ हर दिन यहां मंदिर में शनि भगवान के समझ पूजा आराधना और आरती का कार्यक्रम किया जा रहा है। 

  


योगी प्रचारक प्रभाकर मौर्य ने कहा कि योगी से बेहतर कोई मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है। वे राष्ट्र के नायक है। देश हित में ततपर व लीन रहते है। 



उन्होंने सभी वर्गो व धर्मों के लिए समान रूप से कार्य किया है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है। यूपी को योगी आदित्यनाथ महराज पसंद है। 



अयोध्या की जनता और उत्तर प्रदेश की जनता पुनः सीएम योगी को बनाएगी। इसलिए सभी ने योगी महराज के नाम पर भाजपा को वोट दिया है।

 


हमारे संवाददाता को योगी प्रचारक प्रभाकर मौर्य ने बताया कि योगी जी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का श्रीगणेश किया है। उनके नेतृत्व में अयोध्या का मंदिर बनकर तैयार होगा। 



ऐसा मेरा मानना है। अयोध्या को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहचान दी हैं। भगवान शनि देव और भगवान श्री सीता राम की कृपा योगी आदिनाथ पर बनी हुई है। एक बार पुनः योगी आदिनाथ जी मुख्यमंत्री बनेंगे। 


ऐसी मंगल कामना है। अभी तक यहां पर शनिदेव भगवान के मंदिर में पूजा आराधना का क्रम अभी तक जारी है। 

    


बताते चले कि यह श्री शनिदेव मंदिर जो है वह निकट रोडवेज वर्कशॉप मौर्या का पुरवा भरतकुंड जिला अयोध्या में है। यह एक अति प्राचीन व सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थान है। 



यहां पर सैकड़ो भक्तगण आकर शनिदेव भगवान की पूजा आराधना कर अपनी मुरादे पूरा होने की मंगल कामनाये करते है। यहां खाशकर शनिवार को विशेष पूजा व आराधना होती है। 



ज्ञात हो कि प्रभाकर मौर्य के गीतो को योगी आदित्यनाथ कई बार सराहना कर चुके है। प्रभाकर मौर्य सदा ही योगी के प्रचार को अपने गीत संगीत लेखनी के द्वारा धार देते रहते है। उनके गीतों के लाखों प्रशंशक व फालोवर भी शोसल मीडिया पर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे