वेद व्यास त्रिपाठी
प्रतापगढ़ के थाना क्षेत्र कंधई के रखहा बाजार चौराहे के पास एक व्यक्ति प्रकाश सिंह उर्फ चिंकू सिंह द्वारा अपने ही गांव के रोशन कुमार गौड़ को जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगी थी।
इस पर रोशन कुमार के द्वारा शोर मचाने पर प्रकाश सिंह उर्फ चिंकू सिंह उपरोक्त वहां से फायरिंग कर भाग गया था।
इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना कंधई में मु0अ0सं0- 90/2022 धारा 386, 286, 504, 506 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया था।
उक्त अभियोग की विवेचना/कार्यवाही के क्रम में थाना कंधई के उ0नि0 जिलेदार पाल मय टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रकाश सिंह उर्फ चिंकू सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह नि0 गनईडीह थाना कंधई प्रतापगढ़ को थानाक्षेत्र के राजपूत चौराहे के पास से गिरफ्तार किया ।
अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा पुलिस ने किया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ