Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

UP ELECTION 2022 गोण्डा के सातों विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम

आर के गिरी 

गोण्डा: जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। 


यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने 6 पुराने चेहरे तथा कर्नलगंज विधानसभा सीट पर नए चेहरे के रूप में परसपुर के ब्लाक प्रमुख अजय सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। सभी प्रत्याशी जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे हैं।



जिले की सदर विधानसभा सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही थी। यहां से कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र प्रतीक भूषण सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह के भतीजे व सपा प्रत्याशी सूरज सिंह को करीब 7701 मतों के अंतराल से पराजित किया है। 


कर्नलगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह को 35474 मतों के अंतराल से पराजित किया है। 


गौरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रभात वर्मा ने सपा प्रत्याशी संजय विद्यार्थी को 22 हजार 9 सौ 74 मतों से पराजित किया। 


यहां पर भाजपा प्रत्याशी को 73545 तथा सपा प्रत्याशी को 50 571 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राम प्रताप सिंह को 31589 मतों से संतोष करना पड़ा। 


तरबगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रेम नारायण पांडे ने अपने प्रतिद्वंदी राम भजन चौबे को 53690 मतों से पराजित किया। 


यहां पर भाजपा प्रत्याशी को 125325 तथा सपा प्रत्याशी को 71635 मत मिले। 


जनपद में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले प्रत्याशी प्रेम नारायण नारायण पांडे हैं। 


कर्नलगंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के पूर्व मंत्री व प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह को 35474 मतों से पराजित किया। 


यहां से चार बार विधायक रह चुके अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का टिकट काटकर बीजेपी ने अजय सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। 


भाजपा के भरोसे पर अजय सिंह पूरी तरह से खड़े उतरे। कटरा विधानसभा मे भाजपा प्रत्याशी बावन सिंह ने सपा प्रत्याशी बैजनाथ दुबे को 19457 मतों से पराजित किया। 


इसी तरह मेहनौन विधानसभा मैं भाजपा प्रत्याशी विनय कुमार द्विवेदी ने सपा की नंदिता शुक्ला को 23218 मतों से पराजित किया। 


यहां पर भाजपा प्रत्याशी को एक लाख 7 हजार 327 मत मिले। जबकि सपा को 84109 मतों से संतोष करना पड़ा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे