Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर:कलश यात्रा के दौरान महिला आरक्षी ने लड़की की कर दी पिटाई,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


वायरल वीडियो

पं श्याम त्रिपाठी

गोण्डा: योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर काफी संवेदनशील दिख रही है। 


पुलिस के उच्चाधिकारी भी सरकार की मनसा को पूरी तरह से साकार करने पर जूटे है। 


लेकिन कभी-कभी रक्षक ही भक्षक का रूप धारण कर लेते हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीर मनकापुर कोतवाली में तैनात एक महिला आरक्षी की वायरल हो रही। 


जिसमें कलश यात्रा के दौरान वर्दी पर अबीर पड़ जाने से नाराज महिला आरक्षी सरेराह एक लड़की की पिटाई करते नजर आ रही है।



मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नवरात्रि पर्व को लेकर के मां भगवती की पूजा अर्चना करने के लिए महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई थी। 


कलश यात्रा में महिलाएं देवी गीत गाते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए जा रही थी। कलश यात्रा की सुरक्षा को लेकर के मनकापुर कोतवाली द्वारा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। 


इस दौरान एक लड़की एक दूसरे को अबीर लगा रही थी। गलती से सुरक्षा में तैनात महिला आरक्षी के वर्दी पर अबीर पड़ गई। 


इससे नाराज आरक्षी ने भरी भीड़ में लड़की की पिटाई शुरू कर दी। जबकि कलश यात्रा में मौजूद तमाम महिलाएं वीडियो में यह कहती नजर आ रही हैं। कि साहब मारिए मत गलती से अबीर पड़ गया है। इसके बाद भी आरक्षी का गुस्सा शांत नहीं हुआ वह धक्का देते हुए उसे भीड़ से बाहर ले गई। 


जिसको लेकर कलश यात्रा में मौजूद महिलाएं व अन्य लोगों में इसको लेकर आक्रोश व्याप्त है। 


लोगों का कहना है कि जिन्हें सुरक्षा में लगाया गया है। यदि वहीं महिलाओं बेटियों के साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार करेंगी। ऐसे में महिलाओं में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है। 


पीड़ित अंजलि ने मीडिया को दिए गए बयान में कहा कि उसके घर पर नवरात्रि पर्व को लेकर पूजा थी। गांव की महिलाओं व बेटियों के साथ कलश यात्रा निकाली गई थी। हम लोग आपस में अबीर उड़ा रहे थे। इसी बीच महिला आरक्षी आरती सिंह आ गई। उनके ऊपर अबीर पड़ गई। इन्होंने बिना कुछ सोचे समझे हम को मारने लगी। 


जबकि बार-बार हम उनसे कह रहे थे। कि हमने जानकर आपके ऊपर अभी नहीं फेंका है। 


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनकापुर से प्रकरण के विषय में जानकारी की गई। तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। 


जब क्षेत्राधिकारी को फोन कर इस बाबत जानकारी करने का प्रयास किया गया। तो उन्होंने कहा कि हम वीआईपी ड्यूटी में हैं। बाद में बात होगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे