Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हिंदू नववर्ष पर नवग्रहों की शांति,उपाय

हिंदू नववर्ष का आरंभ चैत्र शुक्‍ल प्रतिपदा से माना जाता है यानी चैत्र नवरात्र के पहले दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है। 
आचार्य पवन तिवारी

हिंदू नववर्ष का पहला दिन बहुत ही शुभ माना जाता है और इस दिन नवग्रहों को प्रसन्‍न करने के लिए पूजापाठ और तंत्र-मंत्र से जुड़े कुछ उपाय करने से आपको खुशहाली प्राप्‍त होती है और पूरे साल आपके किसी कार्य में बाधाएं और रुकावट नहीं आती हैं। 


सूर्य को मजबूत करने के उपाय


सूर्य को सम्‍मान और पिता से जोड़कर देखा जाता है और इसके मजबूत होने से पिता से भी आपके संबंध मजबूत रहते हैं और समाज में सम्‍मान भी प्राप्त होता है। 


सूर्य की कृपा से आपको निरोगी काया और दीर्घायु की भी प्राप्ति होती है। रोजाना सुबह स्‍नान करने के बाद सूर्य देवता को पानी में लाल चंदन डालकर अर्घ्‍य दें। ऐसा करने से आपको लंबी उम्र के साथ ही स्‍वस्‍थ्‍य शरीर की भी प्राप्ति होती है।


चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय


शिवजी की कृपा प्राप्‍त करने और मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न रखने के लिए कुंडली में चंद्रमा का मजबूत होना बेहद जरूरी है। 


नववर्ष पर आपको करना यह है कि रोजाना काम पर जाने से पहले माता-पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लेकर निकलना चाहिए। ऐसा करने से व्‍यक्ति को अपने क्रोध पर काबू रखने में मदद मिलती है।


मंगल को मजबूत करने के उपाय


ज्‍योतिष में मंगल को बेहद क्रूर और गुस्‍सैल प्रकृति का ग्रह माना जाता है। मंगल का संबंध साहस, पराक्रम, हिम्‍मत और ताकत से होता है। मंगल के कमजोर होने से व्‍यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर होने लगता है। 


मंगल को अनुकूल बनाने के लिए नववर्ष के पहले दिन गुड़ का दान करना चाहिए। या फिर जरूरतमंदों को सेब खिलाएं। ऐसा करने पर मंगल आपको शुभ फल प्रदान करते हैं।


बुध को मजबूत करने के उपाय

बुध को बेहद शांत और सौम्‍य प्रकृति का ग्रह माना जाता है। ग्रहों के राजकुमार को प्रसन्‍न रखने से आपके जीवन में ज्ञान, धन और ऐश्‍वर्य की वृद्धि होती है। बुध को प्रसन्‍न करने के लिए नववर्ष के पहले गाय को हरा साग खिलाएं। इसके साथ ही मंदिर में साबुत मूंग का दान भी करना शुभफलदायी होगा।


बृहस्‍पति को मजबूत करने के उपाय

बृहस्‍पति को देवताओं का गुरु माना जाता है और गुरु के मजबूत अवस्‍था में होने से करियर में सफलता प्राप्‍त होती है। गुरु को मजबूत करने से आपको करियर में भी मनचाही सफलता प्राप्‍त होती है। 


गुरु को समृद्धि करने के लिए आपको नववर्ष के पहले दिन पीले कपड़े पहनने चाहिए और पीली वस्‍तुओं का दान करना चाहिए।


शुक्र को मजबूत करने के उपाय

शुक्र ग्रह को असुरों का गुरु माना जाता है तो वहीं ज्‍योतिष में बताया गया है कि शुक्र को प्रेम, आकर्षण और सौंदर्य का कारक माना जाता हे। शुक्र के मजबूत होने से ही हमें भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। 


शुक्र को प्रसन्‍न करने के लिए नववर्ष के पहले दिन सफेद वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। यह चीनी, चावल या फिर दूध कुछ भी हो सकता है।


शनि को मजबूत करने के उपाय

शनि की कृपा से हमें सुख संपत्ति की प्राप्ति होती है और शनि की दशा कुंडली में खराब होने से आपके हाथ से पैसे अधिक खर्च होते हैं और आपको किसी कार्य में सफलता नहीं प्राप्‍त होती है। 


शनि को काला रंग सबसे प्रिय होता है। नए साल के पहले दिन किसी जरूरतमंद को काले जूते दान करके शनि की कृपा प्राप्‍त कर सकते हैं।


राहु को मजबूत करने के उपाय

राहु को भी क्रूर ग्रह की संज्ञा दी गई है। राहु की बुरी नजर होने पर व्‍यक्ति को कई तरह के कष्‍ट भोगने पड़ते हैं। 


राहु को मुख्‍य रूप से अनुकूल बनाने के लिए के लिए आपको गरीबों की सेवा करनी चाहिए और उन्‍हें दान करना चाहिए।


केतु को मजबूत करने के उपाय

केतु को भी आम तौर पर अशुभ ग्रह माना जाता है। केतु की अशुभ दृष्टि होने पर व्‍यक्ति को कष्‍टों का सामना करना पड़ता है और आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। केतु को अनुकूल करने के लिए आपको गरीबों में कंबल का दान करना चाहिए।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे