Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हांकी इंडिया में बेहतरीन प्रदर्शन कर लौटी हाकी खिलाड़ी का हुआ स्वागत





वेदव्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित सेकेंड  सब  जूनियर वोमेन्स एकेडमी नेशनल चैंपियनशिप 2022 में मध्यप्रदेश एकेडमी की तरफ से खेलते हुए अनवर हॉकी सोसाइटी की होनहार खिलाड़ी ज़ैनब हसन ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया।  


सुबह अपने पिता नुरुल हसन के साथ भोपाल एक्सप्रेस से गृह जनपद प्रतापगढ़ स्टेशन पर पहुंचने पर अनवर हॉकी सोसाइटी के सभी सदस्यों और खिलाड़ियों ने ढोल नगाड़े के साथ जैनब का स्वागत किया। 


इस अवसर पर अनवर हॉकी सोसाइटी के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनवर खान ने कहा कि एक दिन जेनब हसन अवश्य भारत का प्रतिनिधित्व करेगी और प्रतापगढ़ के खेल प्रेमियों का सपना साकार करेगी। 


पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला सोसाइटी के वरिष्ठ कोच खुर्शीद अली पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमजद खान कोच मोहम्मद जसीम वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद अलाउद्दीन गुलरेज अहमद मोहम्मद इरफान अब्दुल शहनाज,अकरम मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे