Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:कांग्रेस योजनाबद्ध तरीके से लड़ेगी नगर निगम चुनाव



अयोध्या 26 मई ।कांग्रेस पार्टी इसी वर्ष संभावित नगर निगम के चुनाव को पूरी ताकत से योजनाबद्ध तरीके से लड़ेगी।


उक्त उद्गार महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर नगर निकाय चुनाव हेतु बुलाई गई बैठक में कहीं।


महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहां कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से नगर निगम के चुनाव के लिए तैयार हो जाएं।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी को अपना संगठन वार्ड स्तर पर मजबूत करना होगा।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू ने कहा नगर निगम में कांग्रेस के पास बहुत सी संभावनाएं हैं हमने लगातार दो बार फैजाबाद और अयोध्या में चेयरमैन  जिताये हैं इसलिए पार्टी को एकजुट हो नगर निगम में अपनी मजबूत स्थित प्रदर्शित करनी होगी।


कांग्रेसी नेता प्रवीण श्रीवास्तव ने कहां हम निकाय चुनाव तभी जीत पाएंगे जब सभी वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़े।


बैठक का संचालन प्रशासनिक महामंत्री डीएन वर्मा ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य उग्रसेन मिश्रा ,महेश वर्मा ,हरजीत सिंह सलूजा, श्रीनिवास शास्त्री, महंत जय मंगल दास ,शैलेंद्र मणि पांडे ,नाजिम हुसैन, महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, उमेश उपाध्याय ,कविंदर साहनी ,दीप कृष्ण वर्मा ,बिलाल अंसारी, रिशु यादव ,उमर मुस्तफा ,सविता यादव ,मोहम्मद आरिफ ,चंचल सोनकर ,रामेंद्र त्रिपाठी, अंकित जैन ताज मोहम्मद अशोक राय राजकुमार गुप्ता अरविंद श्रीवास्तव राजकुमार मौर्य फिरोज अंसारी आदि सम्मिलित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे