Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:चोरी की घटनाओं का खुलासा, शातिर महिला चोर गैंग का भंडाफोड़, चार महिलाएं गिरफ्तार

 


आर के गिरी 

गोण्डा पुलिस ने चोरी में संलिप्त महिला गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है। 



पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि दिनांक 06.05.2022 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत वादिनी शबनम परवीन पुत्री अब्दुल रशीद निवासी पटेलनगर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा से रोडवेज बस स्टॉप पर बस में चढते समय किसी अज्ञात द्वारा 2,50,000/- रूपये निकाल लिए थे तथा दिनांक 14.05.2022 को वादिनी पुष्पा सिंह पत्नी जयप्रकाश सिंह निवासी आजाद नगर कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा से दुःखहरन नाथ मंदिर के पास किसी अज्ञात द्वारा 35000/- रूपये निकाल लिए थे।



जिनके सम्बन्ध में थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया था। 


रविवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर घटना को अंजाम देने वाली शातिर महिला गैंग के 04 सदस्यों गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासिनी प्रीति देवी पत्नी हरिश्चन्द्र , गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के गोपालापुर निवासिनी शीलादेवी पत्नी बबलू हरिजन ,सन्तकबीर नगर जनपद खलीलाबाद थाना क्षेत्र के काशीराम आवास के पास बगहीया चौराहा निवासिनी पुसा देवी पत्नी कोहिनूर और गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के रतनपुरवा गांव निवासिनी सोनी देवी पत्नी बृजेश हरिजन को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से नगद 52,000/- रूपयो की बरामदगी की गयी।



उक्त महिलाओं का एक संगठित गिरोह है जो जनपद गोण्डा व आसपास के जनपदों में बस स्टैण्डों, रेलवे स्टेशनों व मंदिरों आदि भीड़भाड वाले स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करती थी।


उक्त आरोपी महिलाओं के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे