Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर-अयोध्या रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत



पँश्याम त्रिपाठी

नवाबगंज (गोंडा) मनकापुर-अयोध्या रेल मार्ग पर एक ६० वर्षीय बृद्ध महिला की अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। 


मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया।

    

शनिवार की सुबह मनकापुर-अयोध्या रेलमार्ग पर किसुनदासपुर के रेलवे ट्रैक पर एक  महिला के शव को क्षत विक्षत अवस्था पड़ा देख कर स्थानीय लोगों नें पुलिस को सूचना दी। 



मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को अपनें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया। आस पास के लोगों नें महिला की पहचान राजपता देवी उम्र करीब ६० वर्ष पत्नी स्व. दुखहरण निवासी ग्राम शाहपुर के रूप में की। 


शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। वहीं गांव वालों के अनुसार मृतक बृद्ध महिला गृहकलह से परेशान थी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे